• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटे के सामने निकली मां की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान चली गई। जबकि घटना में पुत्र जख्मी हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंग गांव निवासी स्व. विश्वमोहन प्रसाद की 38 वर्षीया पत्नी कारी देवी हैं। जख्मी प्रेम कुमार का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

परिवार ने बताया कि महिला अपनी बहन के पुत्र की शादी में शामिल होने बाइक से करायपरसुराय के खानपुरा गांव जा रही थी। उसी दौरान ऑटो से टक्कर हो गई। जिससे दोनों मां-बेटे जख्मी हो गए। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित आवेदन मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।