• June 7, 2025 4:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूर के बिखरे शव के टुकड़े देख आक्रोशितों ने किया सड़क जाम, जानें घटना…

Jun 21, 2023

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोसंदी के तेलियान खंधा के समीप बुधवार को अहले सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि मजदूर के शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मृतक रघुनाथपुर गांव निवासी रामनंदन चौहान के 35 वर्षिय पुत्र राम निराला चौहान है। घटना के बाद अाक्रोशितों ने मुआवजा व चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रावधान के तहत मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन दे सड़क जाम हटाई।

परिवार ने बताय कि मजदूर अलीपुर गांव स्थित ईंट भट्‌ठा पर मजदूरी करने साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे मौके पर मजदूर की जान चली गई। परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजा-कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर परिवार की चीख पुकार गूंज रही थी। मृतक को तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।