• September 23, 2026 10:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूरी मांगने पर दो को मार दी गोली, पूर्व वार्ड पार्षद समेत दो गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर-देकुलीघाट में सोमवार को मजदूरी मांगने पर दबंग ने मजदूर के घर में ताला जड़ परिवार की पिटाई करते हुए, बच्चे समेत दो को गोली मार दिया। इसके अलावा मारपीट कर परिवार के अन्य सदस्यों को जख्मी कर दिया गया। घटना का आरोप पूर्व वार्ड पार्षद पर लगा है। गोली से जख्मी अनिल कुमार के 3 साल के पुत्र आर.बी. कुमार, भतीजा 15 वर्षीय सत्यम कुमार व मारपीट में जख्मी जानकी देवी, सुनैना देवी और अनिल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

अनिल कुमार ने पूर्व वार्ड पार्षद दिवाकर सिंह, राजू कुमार और विक्की कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें चचेरा भाई संतोष राम द्वारा मजदूरी मांगने पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। संतोष पूर्व वार्ड पार्षद के घर पशुओं की देखरेख करता था। हालांकि, पुलिस गोली से जख्मी होने से इंकार कर रही है। पांच माह के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद पर नगर थाना में तीन केस दर्ज हो चुका है। ताजा घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिवाकर सिंह और राजू कुमार को गिरफ्तार कर ली।
पूर्व वार्ड पार्षद ने भी काउंटर केस दर्ज कराया। जिसमें संतोष राम पर सोने की चेन, 51 हजार नगदी चोरी और मारपीट करने का आरोप है।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने गोली लगने से इंकार करते हुए बताया कि दाेनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के आरोपित पूर्व वार्ड पार्षद समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।