• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या में पति गिरफ्तार, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2023
thief

राज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी पुलिस महिला हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है। घटना में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कातिल कोई गैर नहीं, बल्कि मृतका का पति निकला। महिला के अवैध संबंध के कारण पति ने गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव है। 6 जून को महिला की हत्या की गई थी। पुत्री पूनम ने पिता समेत पांच को आरोपित कर केस कराया था।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि विनोद यादव ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी का अवैध संबंध था। समझाने के बाद भी वह अपना नाजायज संबंध जारी रखी। तब वह जयपुर से घर लौटकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।