• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दहलाया: बदमाश ने युवक का दोनों हाथ काटा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2023

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत चेरो गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद में चाचा ने भतीजा का दोनों हाथ काट दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी दोनों कटा हाथ लेकर फरार हो गया। परिजन जख्मी ब्रह्मदेव यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम दे आरोपी चाचा अवधेश यादव भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पूर्व के विवाद में चाचा ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने केस का आवेदन दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।