• November 20, 2025 6:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमी जोड़े के फरार होने पर भिड़ंत, पुलिस पर हमला, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 17, 2023

सूरज – 7903735887 

पावापुरी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक, प्रेमिका संग फरार हो गया था। शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने शादी की फोटो वायरल किया। इसके बाद युवक और युवती के परिजन आपस में भिड़ गए। दाेनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी व फायरिंग होने लगी। आक्रोशितों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई।
सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग कर 7 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा के बाद राजगीर एसडीओ अनिता कुमारी सिन्हा और डीएसपी प्रदीप कुमार गांव पहुंचकर माहौल काे सामान्य बनाने का प्रयास किया। पुलिस प्रेमी जोड़े को बरामद कर ली। उपद्रव मामले में 15 नामजद व 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया कि जीतन कुमार का गांव की एक युवती से दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक, दो दिन पहले युवती के साथ गांव से फरार हो गया। इसके बाद युवती के पिता ने ओपी में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। शाम में प्रेमी जोड़े ने शादी का फोटो इलाके में वायरल कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
ओपी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रेमी जोड़े को बरामद कर कर लिया मौके से सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। 15 नामजद व 40 अज्ञात पर पुलिस पर हमला का केस दर्ज किया गया है।