• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलीबारी कर बदमाशों ने फैला दी दहशत…

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2023

आशीष – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के नदियौना गांव में देर रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दहशत फैला। बदमाश मुखिया के घर पर हमला कर रहे थे। रोड़ेबाजी भी की। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौके ने मौके से कुछ खोखा बरामद किया।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी भूमि पर बसे दलित परिवारों को हटा दिया गया। गांव के रसूखदारों ने उन्हें बसाने का वायदा किया था। मुखिया रसूखदारों से गरीब परिवारों को बसाने की मांग कर रहे थे। इसी कारण दबंगों ने हमला किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।