• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खाकी का भय नहीं: दिन के उजाले युवक की चाकू गोद हत्या के बाद हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में बदमाशों ने दो युवकों को चाकू गोद जख्मी कर दिया। निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने बदमाशों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नकटपुरा गांव के समीप बिहारशरीफ-शेखपुरा मार्ग को जाम कर दिया। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे पुलिस एक घंटे बाद जाम हटाई। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
मृतक नकटपुरा गांव निवासी राजकिशोर यादव का 19 वर्षीय पुत्र राहुल यादव कोचिंग में पढ़ाई करने आया था। उसी दौरान घटना हुई। जख्मी दोस्त श्याम कुमार का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। दोनों युवक कोचिंग में पढ़ाई कर निकला था। उसी दौरान घटना हुई। परिवार घटना के कारणों की जानकारी से इंकार कर रहा है। चर्चा है कि पूर्व के विवाद में बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि समझा बुझाकर सड़क जाम हटा दिया गया। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।