• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या कर शव गायब का आरोप, जांच की गुहार ले थाना गेट पर बैठे परिजन…

ByReporter Pranay Raj

May 24, 2023

सूरज- 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत पचौड़ी गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप मायके के परिजन लगा रहे हैं। जांच की गुहार ले परिजन घंटों थाना गेट पर बैठे रहे। शाम में पुलिस जांच शुरू की। कथित मृतिका मनीष उर्फ डब्लू शर्मा की 20 वर्षीया पत्नी सिमरन कुमारी बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताय कि वह घटना की जांच करने गांव पहुंचे हैं। पूछताछ में ग्रामीणों से पता चला है कि घर टाइल्स लगाया गया था। महिला फिसलकर जख्मी हो गई थीं। जिसे इलाज के लिए ले जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मांग रहा था पांच लाख

हरनौत के रूपसपुर गांव निवासी सिमरन की मां मुन्नी देवी ने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। छह माह से दामाद व ससुराली परिवार व्यापार करने के लिए पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। सुबह में ससुराली परिवार ने कॉल कर बताया कि सिमरन छत से गिर गई है। इसके बाद सड़क दुर्घटना में जख्मी होने की बात कही। मायके के परिज पहुंचे तो घर में ताला लटका मिला। अंदेशा है कि बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। पुलिस भी जांच में टालमटोल कर रही है। इस कारण परिवार थाना गेट पर बैठा है।