• September 23, 2026 10:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चे के रोने की आवाज सुन खिड़की से झांके ग्रामीण, मिली लाश….

ByReporter Pranay Raj

May 24, 2023

सौरभ – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के शोभ नगर गांव में कमरे में फंदे पर लटकी विवाहिता की लाश मिली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने खिड़की से अंदर झांका तो महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़ शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका मंटू पंडित की 25 वर्षीया पत्नी रंजू देवी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। हालांकि, उसके कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला का पति सूरत में मजदूरी करता है। महिला डेढ़ साल के बेटे के साथ गांव में अकेले रहती थी। चर्चा है कि फोन पर उसका पति या अन्य रिश्तेदारों से विवाद हुआ। जिसके बाद जान दे दी।
ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना घरेलू विवाद में खदुकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।