• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस कराई गुंडा परेड, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2023

राज- 7903735887 

नगर परिषद चुनाव शांति के महौल में संपन्न कराने की तैयारी में राजगीर पुलिस जुटी है। इसी के मद्देनजर सोमवार को थाना परिसर में गुंडा परेड कराया गया। थानाध्यक्ष ने आरोपियों को हिदायत दी कि समाज से मुख्य धारा में जुड़ने का प्रयास करते हुए सामाजिक सरोकार के कार्यों में हाथ बंटाए। इसके बाद आरोपियों को शांतिपूण तरीके से चुनाव कराने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर थाना में गुंडा परेड कराया गया। गुंडा पंजी में कुल 64 आरोपियों का नाम है। 30 आरोपियों को नोटिस भेजा गया था। सभी परेड में शामिल हुए। अन्य 34 का परेड बुधवार को कराया जाएगा।