• November 20, 2025 6:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छोटे भाई के तिलक में आए बड़े भाई की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 16, 2023

सौरभ- 7903735887 

बिन्द व सकसोहरा थाना क्षेत्र की सीमा पर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मदनचक गांव निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र प्रफुल्ल कुमार के रूप में की गयी है।
परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। घर में उसके छोटे भाई का तिलक समारोह था। किसी काम से युवक अपनी ससुराल बाढ़ थाना क्षेत्र के मंझला बिगहा गांव जा रहा था। इसी दौरान सकसोहरा पुल के पास अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गयी।