• September 23, 2026 10:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी की पहली सालगिरह के दिन हारा जिंदगी से जंग, हत्यारोपी बने पुलिस पदाधिकारी…

ByReporter Pranay Raj

May 12, 2023

राज- 7903735887 

जहानाबाद के ओकरी गांव के अनंतपुर गांव के पास  पिछले 28 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर एएसआई ने खदेड़कर युवक को गोली मार दिया था। 45 दिन बाद युवक जिंदगी से जंग हार गया। पटना के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

किसान पिता ने कर्ज लेकर बेटे की जान बचाने के लिए रुपया पानी की तरह बहा दिया। इसके बाद भी पुत्र नहीं बच सका। मृतक तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कोरथू गांव निवासी सुधीर कुमार है। युवक की मां चैती छठ कर रही थी। पुत्र पूजा के लिए फल लाने जहानाबाद के बंधु बाजार गया था। लौटने में अनंतपुर के समीप पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। हेलमेट-लाइसेंस नहीं होने के कारण युवक भागने लगा। उसी दौरान वाहन से खदेड़कर पुलिस पदाधिकारियों ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी सुधीर करीब 1 किलोमीटर तक भागा। फिर गिर गया। जहां पुलिस उसे सड़क पर तड़पता छोड़ दी। गांव वालों ने उसे देखा और घर वालों को इसकी सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया।

मामला उजागर होने के बाद जहानाबाद एसपी दीपक रंजन हरकत में आए और जांच के बाद गोली मारने के आरोपित एएसआई मुमताज अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि चेकिंग कर रही टीम में ओपी अध्यक्ष भीम कुमार, सिपाही विनय कुमार और कुमार महेश को सस्पेंड कर दिया था।

मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था । वह स्नातक पार्ट 2 में पढ़ाई कर रहा था। सुधीर की पिछले साल ही शादी हुई थी। ससुराल से मिली ग्लैमर बाइक से वो बाजार करने जा रहा था। जैसे ही शुक्रवार को पटना में डॉक्टर ने युवक की मौत की पुष्टि की, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की पहली सालगिरह के युवक की जान गई।