• June 7, 2025 4:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बच्चों के मां की करतूत जान, ग्रामीण कह रहे लव इज ब्लाइंड….

May 11, 2023

राज- 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां की करतूत जान ग्रामीण कह रहे लव इज ब्लाइंड। दरअसल हुआ यह कि दो बच्चे और पति को छोड़ महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के निजी स्कूल में बच्चों को छोड़ने गई थी। जिसके बाद नहीं लौटी। खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला। अज्ञात नंबर से कॉल कर किसी ने कहा कि अब पत्नी नहीं लौटेगी। मोबाइल पर पत्नी की आवाज भी आ रही थी। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।