• April 18, 2026 10:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जागते रहें, नहीं तो हो जाएगी चोरी; इस बार अधिवक्ता बनें निशाना…

ByReporter Pranay Raj

May 6, 2023

राज- 7903735887 

शहरी इलाके में हर दिन दुकान और घरों में चोरी हो रही है। यही हाल बाइक चोरी का है। लगातार हो रही घटना से नागरिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तंज कस रहे हैं। कहा जा रहा है कि जागते रहें, नहीं तो चोरी हो जाएगी।

ताजा घटना सोहसराय थाना अंतर्गत मोगल कुआं के हबीबपुरा गली में हुई। जहां से सक्रिय बदमाशों ने अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। अधिवक्ता अजय कुमार परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की शाम परिवार लौटा तो घटना का खुलासा हुआ।

पीड़ित ने केस का आवेदन थाने में दिया है। अधिवक्ता ने बताया कि वह गृह प्रवेश में शामिल होने परिवार के साथ 1 मई को दिल्ली गए थे। जहां से शाम में लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर कमरे में सामान बिखरा था। बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।