• November 20, 2025 7:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन करोड़ की संपत्ति हो गई राख, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 2, 2023

राज- 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत चकरसलपुर मोड़ के समीप सोमवार की रात ट्रैक्टर शोरूम में आग लग जाने से तीन करोड़ की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अनुकूल एग्रो के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका जॉन डियर ट्रैक्टर का शोरूम था।
रात करीब 10:00 बजे उन्हें आसपास के लोगों के द्वारा सूचना मिली की उनके ट्रैक्टर के शोरूम में आग लग गई है। इसके बाद वे आनन-फानन में शोरूम पहुंचा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन दस्ता ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम खाक हो गया। घटना शॉर्ट सर्किट से हुई। अगलगी में तीन करोड़ की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़ित ने सनहा का आवेदन दिया है। जिसमें घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।