• November 20, 2025 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डबल मर्डर: मोबाइल बताया हत्यारों का पता, दो गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Apr 26, 2023

सूरज- 7903735887 

सिलाव थाना पुलिस चंडी मौ गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में कर ली। पुलिस दो बदमाशों को गिरफ्तार कर ली। हत्याकांड के चौथे माह मृतक सौरभ का मोबाइल ऑन हुआ। जिससे पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार बदमाशों में राजगीर के धामर गांव निवासी मंगरू राजवंशी का पुत्र रामस्वरूप उर्फ डोलन राजवंशी और स्व. गानो राजवंशी का पुत्र सुबोध राजवंशी शामिल है।

रामस्वरूप की पुत्री मृतक के मोबाइल में नया सिम डालकर उसे चालू की। जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मृतकों में चंडी मौत गांव निवासी स्व. संजय सिंह का पुत्र सौरभ कुमार और शालिग्राम सिंह का पुत्र चंद्रमणि सिंह शामिल है। छापेमारी में थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को को दोनों युवकों के गायब होने का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। उसी दौरान 17 जनवरी को युवकों की लाश पंचाने नदी किनारे मिली। शव को गांजा के पौधों से छिपाया गया था। कुछ दिन पहले एक मृतक का मोबाइल चालू हुआ। जिसके बाद दोनों बदमाशों को पकड़ा गया। बदमाश ने बताया कि सूअर को मारने के लिए खेत के मेढ़ पर करंट का नंगा तार बिछाया था। उसी के संपर्क में आकर युवकों की जान गई। इस कांड में एक आरोपी पूर्व में पकड़ा गया है।