• November 20, 2025 7:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धमाका मामले में आधा दर्जन पर केस, गिरफ्तार से पुछताछ जारी ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर नया टोला के ईद के दिन झोपड़ी में हुए धमाका मामले में पुलिस आधा दर्जन को नामजद कर विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज की है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार नामजद आरोपियों में जख्मी नया टोला नवासी नईनशाह उर्फ टेनी का पुत्र मो. आदिल उर्फ खन्ना, दूसरा जख्मी थवई मोहल्ला निवासी मो. जॉन। यह वर्तमान में बड़ी दरगाह में स्व. अली ईमाम के घर किराया पर रहता है। नया टोला का मो. अजीम मियां का चाय विक्रेता पुत्र मो. शकील शामिल है।

रविवार की रात पुलिस दूसरे जख्मी मो. जॉन को हिरसत में लेकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। चोरी छिपे वह अपना इलाज करा रहा था। आरोपी के हाथ की हथेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके एक हाथ में सुतली बम व दूसरे हाथ में सिगरेट था। सिगरेट के सट जाने से सुतली बम फट गया। एक जख्मी मो. आदिल पूर्व से अस्पताल में इलाजरत है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल जांच रिपोर्ट से विस्फोटक पदार्थ का पता चलेगा। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।