• June 7, 2025 10:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरोपियों को नहीं पकड़ी पुलिस, मार दी गोली…

Apr 23, 2023

सूरज – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के राजमा गांव में रविवार की शाम दबंगों ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। इसके पूर्व अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिससे दहशत फेल गई। पुलिस के सहयोग से परिजन नागेंद्र यादव के 22 वर्षीय जख्मी पुत्र सुबोध कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। युवक को पेट में गोली लगी है।

.
घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। परिजन गोली मारने का आरोप धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र यादव व दुखी यादव पर लगा रहे हैं। 15 दिन पहले बदमाशों ने सुबोध के चाचा को पीटा था। जिसका केस दर्ज कराया गया था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। आरोपी पर कार्रवाई होती तो गोली मारने की घटना नहीं होती।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाई। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।