• June 7, 2025 9:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – क्राइम करने के पहले कट्‌टा संग दो गिरफ्तार, जानें पुलिस की कार्रवाई

Apr 18, 2023

आशीष – 7903735887 

कतरीसराय थाना पुलिस छाछू बिगहा मोड़ के पास छापेमारी कर बाइक सवार दो बदमाशों को कट्‌टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर ली। बदमाशों के पाास से एक कट्‌टा, दो कारतूस, एक बाइक व मोबाइल बरामद हुआ। दोनों अपराध करने की मंशा से आया था। जिसकी गुप्त सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई की।
गिरफ्तार बदमाशों में शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र नीमी गांव निवासी जर्नादन सिंह का पुत्र रीतेश सिंह और प्रवीण कुमार का पुत्र भार्गव कुमार शामिल है। भार्गव पर पूर्व से वारसलीगंज थाना में उत्पाद अधिनियम का केस दर्ज है। जिसमें पुलिस आरोप पत्र समिर्पत कर चुकी है।
थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से आया था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई की।