• September 23, 2026 10:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – काल ने महिला को नहीं दिया नाती के जन्मदिन में पहुंचने का मौका, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 15, 2023

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र कामता हॉल्ट के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला जख्मी हो गई थीं। जख्मी महिला की मौत रात में इलाज के दौरान पटना के निजी क्लिनिक में हो गई। मृतका बलभद्रसराय गांव निवासी स्व. अवधेश प्रसाद की 42 वर्षीया पत्नी बेबी देवी हैं। मौत के बाद परिजन शव लेकर हिलसा लौट आएं। जहां से स्थानीय पुलिस शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
परिजनों ने बताया कि महिला नाती के जन्मदिन के मौके पर उसे आशीर्वाद देने बड़े नाती के साथ बाइक से पटना जा रही थी। उसी दौरान दुर्घटना हो गई। गंभीर रूप से जख्मी महिला को रेफर कर दिया गया। पटना के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान रात में महिला की मौत हो गई। जख्मी सोनू इलाजरत है। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।