• November 20, 2025 7:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वाहन बन गई द बर्निंग बस, जानें 55 यात्रियों का हाल…

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2023

राज- 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ पुल के समीप गुरुवार को बिहारशरीफ से 55 यात्रियों को लेकर नवादा जा रही वाहन द बर्निंग बस बन गई। आग फैलने के पहले सवार यात्री किसी तरह कूदकर भागने में सफल रहें। इसके बाद बस धू-धूकर बीच सड़क पर जलने लगी। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाया।

यात्रियों ने बताया कि बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद चालक बीस सड़क पर गाड़ी खड़ा कर दिया। इसके बाद यात्री किसी तरह कूदकर बाहर निकले। लोगों का सामान बस में रह गया। इसके बाद धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें काफी ऊंचा उठ रही थी। ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। वाहन से साथ अधिकतर यात्रियों का सामान जल गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।