• November 20, 2025 7:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुन्ना डॉन की लाश सड़क पर रख आगजनी, जानें कौन बना आरोपी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2023

राज- 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत बाजार इलाके में गुरुवार को राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर मुन्ना डॉन की लाश रख आक्रोशितों ने हंगामा किया। लोग आगजनी कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। शेखोपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी युवक की हत्या कर दी। मृतक मनीचक गांव निवासी चंद्रदेव पासवान का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना पासवान उर्फ मुन्ना डॉन है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने के प्रयास में जुट गई। करीब तीन घंटे के बाद हंगामा शांत हुआ। भतीजा शिशुपाल कुमार ने 5 नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि भतीजा शिशुपाल कुमार ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है