• February 25, 2026 11:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रामनवमी: बाजार समिति से निकली भव्य शोभा यात्रा…

ByReporter Pranay Raj

Mar 30, 2023

राज- 7903735887 

रामनवमी के पावन मौके पर बाजार समिति से गुरुवार को व्यवसाइयों का जत्था बाजे-गाजे के साथ धनेश्वरघाट मंदिर पहुंचा जहां। जहां पूजा अर्चना कर सभी 51 फीट के ध्वज समारोह में शमिल हुए।
जत्था बाजार समिति से निकलकर भक्ति गाने पर जय श्री राम का नारा लगाते हुए धनेश्वरघाट पहुंचा। जिसमे सैकडों लोग शामिल थे।
संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बाजार समिति के व्यवसायी पूजा अर्चना के बाद 51 फीट के ध्वज समारोह में शामिल हुए। विधायक डॉक्टर सुनील द्वारा ध्वज फहराया गया। लोगों ने मंदिर के नवनिर्माण का संकल्प लिया।
रामनवमी सनातन धर्म का पावन पर्व है। आज जी के दिन भगवान श्री राम धरती पर अवतरित हुए थे। मौके पर सतीश प्रसाद, अशोक कुमार , मुरारी साव, टुनटुन साव, दिनेश प्रसाद , जितेंद्र कुमार, रामावतार प्रसाद, विजेंद्र कुमार शामिल थे।