• November 20, 2025 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्लैग मार्च से संदेश: भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, पुलिस है तैयार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2023

राज- 7903735887 

रामनवमी के पूर्व संध्या पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा की अगुवाई में शहर में फ्लैग मार्च निकालया गया। मार्च से संदेश दिया गया कि भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, पुलिस उपद्रवियों से निपटने के लिए तैयार है।

मार्च श्रम कल्याण केंद्र से निकलकर भरावपर, गगनदिवान, सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनिराम अखाड़ा जाकर संपन्न हुआ।
डीएम ने बताया कि रामनवमी की शोभा यात्रा के पूर्व मार्च निकाला गया है। जिसकी मंशा से नागरिकों में सुरक्षा और बदमाशों में दहशत का संदेश देना है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से सभी पर्व सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की। एसपी ने बताया कि उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। जुलूस अपने नियत मार्ग से गुजरेगी। मार्ग में पदाधिकारी और कर्मियों की तैनाती कर दी गई। शहरी इलाके में ढाई सौ से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस जुलूस का स्कॉट भी करेगी।

मार्च में एसडीओ अभिषेक पलासिया, सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी, बीडीओ अंजन दत्ता, सीओ धर्मेंद्र पंडित, नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, लहकरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल थे।