• February 25, 2026 11:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय के अधेड़ की राजगीर के पर्वत पर गयी जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2023

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस नागरिकों की सूचना पर विपुलाचल गिरी पर्वत से एक अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद की। समीप में कीटनाशक दवा भी मिली। जिससे पुलिस खुदकुशी का अंदेशा जता रही है। मृतक की जेब से एक ट्रेन का टिकट बरामद हुआ। टिकट सोहसराय हॉल्ट से गया जाने के लिए 28 मार्च का है।देर शाम मृतक की पहचान सोहसराय के लोहगानी निवासी अजय यादव के रूप में की गयी है | परिजन ने बताया कि इनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था |

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया है ।