• November 20, 2025 7:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सील घर से नगदी-जेवर की चोरी, पीड़ित पूछ रहे- कैसे होगी बेटी की शादी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2023

सूरज- 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव में बदमाशों ने उत्पाद अधिनियम के तहत सील घर का दरवाजा तोड़, नगदी-जेवर की चोरी कर ली। अगली सुबह घटना का खुलासा हुआ। गृहस्वामी साजो चौधरी बेटी की शादी के लिए घर में 50 हजार नगदी व डेढ़ लाख के जेवर रखे थे। जिसकी बदमाशों ने चोरी कर ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए इसे गृहस्वामी की साजिश बता रही है।

पीड़ित ने बताया कि 6 माह पहले उत्पाद केस में उनका मकान सील हुआ था। जिसके बाद परिवार गांव में झोपड़ी बनाकर रह रहा है। सील मकान में बेटी की शादी के लिए 50 हजार नगदी और डेढ़ लाख के सोने का जेवर रखा था। जिसकी चोरी कर ली गई। अब परिवार को बेटी की शादी की चिंता खाए जा है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिवार ने चोरी की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।