• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुत्ता नोंच खा रहा था मानव अंग, जमीन खोदने पर मिला युवक का धड़…

ByReporter Pranay Raj

Mar 24, 2023

सूरज- 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर बढ़नपुरा गांव के खंधा से भूमि खोद युवक का धड़ बरामद की। सिर नहीं मिल सका। बदमाशों ने अज्ञात 30 वर्षीय युवक की सिर, धड़ से अलग कर हत्या की थी। मानव अंग कुत्तों का झुंड नोंच खा रहा था। जिस पर ग्रामीणों की नजर गई। तब घटना का पता चला। धड़ को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गड्‌ढ़े से खून से सना शर्ट, पैंट, चप्पल और बेल्ट मिला। सौ मीटर के दायरे में भूमि पर खून का धब्बा था।

जिससे ग्रामीण संदेह जता रहे हैं कि मौके पर युवक की हत्या कर शव को दफन किया गया है। पुलिस सिर की तलाश में जुटी है। एफएसएल टीम और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों की तलाश में जुट गई है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रथदृष्टया दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को सुनसान इलाके में दफन करना प्रतीत हो रहा है।