• June 13, 2026 11:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन के उजाले में सड़क पर युवक की गर्दन रेत हत्या की कोशिश, जानें वारदात

ByReporter Pranay Raj

Mar 24, 2023

राज- 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव के समीप शुक्रवार को सड़क पर बदमाशों ने युवक की गर्दन रेतकर हत्या का प्रयास किया। युवक पईन में खून से लथपथ गिरा था। उसकी गर्दन को बदमाशों ने काटने का प्रयास किया था। सीने में भी जख्म थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आपात सेवा वाहन युवक को अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे विम्स रेफर कर दिया गया।

सूचना के बाद सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। मौके से चाकू व एक बैग मिला। जख्मी युवक की पहचान झारखंड के रांची निवासी के रूप में बताई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।