• November 20, 2025 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर हमला कर चालक समेत ट्रैक्टर रिहा कराने का अरोपी पुलिस से दूर

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोड़ के समीप धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर हमला कर अवैध बालू लोड जब्त ट्रैक्टर को चालक समेत रिहा करा लिया था। घटना में दारोगा समेत पांच कर्मी जख्मी हुए थे। बदमाश एक आरक्षी का मोबाल भी लूट लिया। किसी तरह पुलिस एक ट्रैक्टर के साथ चालक को गिरफ्तार करने में सफल रही।

जख्मी दारोगा दिनेश कुमार साह, सिपाही पांडव कुमार, सुजीत कुमार, संजय कुमार, रौशन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना बुधवार को हुई थी। जख्मी दारोगा के बयान पर 7 नामजद व 15 अज्ञात धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया था। सभी आरोपी पुलिस से दूर हैं। जबकि, आरोपियों पर कई केस दर्ज है।

गश्ती के दौरान महलपर मोड़ के पुलिस दो बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त की। इसके बाद बाइक से करीब 15 बदमाश पहुंच गए और पुलिस पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश चालक सिपाही यादव समेत एक ट्रैक्टर को जबरन लेकर फरार हो गया। जबकि, एक वाहन समेत चालक पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक ने खुलासा किया कि धंधेबाज पप्पू यादव, भोला यादव और अजीत यादव ने अपने सहयोगियों साथ पुलिस पर हमला किया। तीनों पर पूर्व से कई केस दर्ज है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।