• September 24, 2026 5:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – काल बन ट्रैक्टर तीन को लीला, मामू-भगिनी व महिला की गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2023

राज – 7903735887 

सड़क पर बेलगाम दौड़ रहा ट्रैक्टर गुरुवार को तीन लोगों के लिए काल साबित हुआ। वाहन से कुचलकर मामा-भांजी समेत तीन लोगों की जान चली गई। पहली घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के समीप हुई। जहां ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। जबकि, भांजा जख्मी हो गया। मृतकों में मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी उमेश मालाकार के 20 वर्षीय पुत्र भूषण मालाकार और नगर थाना क्षेत्र के खंदकपर निवासी धीरेंद्र कुमार की 6 साल की बेटी माही कुमारी है। जख्मी मनीष कुमार जख्मी हो गया। जिसका इलाज अस्थावां अस्पताल में कराया गया।
परिवार ने बताया कि माही और उसका भाई मनीष सरबहदी गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों बच्चे आधार कार्ड बनवाने घर आए थे। कार्ड बनावाकर दोनों मामा के साथ बाइक से ननिहाल लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात ट्रैक्टर पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
इसी तरह सारे थाना क्षेत्र के कुंभरी गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतका मानपुर थाना क्षेत्र सरबहदी गांव निवासी सोनू कुमार की 21 वर्षीया पत्नी नीलम कुमारी है।
परिजनों ने बताया कि महिला पति के साथ बीमारी दादी को देखने शेखपुरा जिला के जयरामपुर गांव स्थित मायके जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।