• November 20, 2025 7:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक-दो नहीं, युवक ने रचा ली चार शादियां, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2023

राज- 7903735887 

एक-दो नहीं, युवक द्वारा चार शादियां रचाने का मामला सामने आया है। यह वाक्या तब सामने आया जब बिंद थाना पुलिस चार पत्नी के पति को गिरफ्तार की। पकड़ा गया आरोपी बब्लू जमादार बाजार निवासी है।

पहली पत्नी से बिना तलाक लिए उसने तीन शादियां कर ली थी। पहली पत्नी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसके आधार पर केस हुआ। तब पुलिस कार्रवाई की।

ग्रामीणों ने बताया कि बब्लू जमादार ने पहली शादी कोर्ट में किया था। 6 साल बाद भी पत्नी को बच्चा नहीं हुआ। तब वह दूसरी शादी कर ली।
इसके बाद युवक ने भी दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी भी मां नहीं बन सकी। तब वह भी भागकर अन्य से शादी कर ली। इसके बाद युवक तीसरी शादी किया। कुछ साल बाद बच्चा नहीं होने के कारण तीसरी पत्नी भी भाग गई। इसके बाद चौथी शादी रचाई। कुछ साल बाद मां नहीं बनने पर वह भी चली गई। उधर, पहली पत्नी ने 2014 में कोर्ट में परिवाद दायर किया कि बिना तलाक के उसे पति ने शादी कर ली। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।