• June 14, 2026 12:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने अगवा कर किशोरी को बेच दिया, जानें पुलिस की कार्रवाई

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2023

सूरज- 7903735887 

किशोरी को अगवा कर उसे बेचने के आरोपी के घर न्यायालय के आदेश से सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। लहेरी थाना पुलिस दलबल के साथ सोमवार को मंगला स्थान पहुंची। जहां फरार आरोपी निशांत कुमार के घर में कुर्की की गई। पुलिस संपत्ति जब्त कर थाना ले आई। कुर्की का वारंट जारी होने के बाद दूसरे आरोपी राज उर्फ श्रवण यादव ने पटना में सरेंडर कर दिया। इसके कारण उसके घर कुर्की नहीं हुई।

सिलाव थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 14 साल की बेटी के लापता होने का केस पिछले साल अक्टूबर माह में दर्ज कराई थी। महिला मंगला स्थान में किराया पर रहती थी। जहां घटना हुई। पुलिस किशोरी को पूर्णिया से बरामद कर ली। तब खुलासा हुआ था कि निशांत और राज ने अपहरण कर उसे बेच दिया था। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर एक आरोपित के घर कुर्की की गई। दूसरे आरोपी ने पटना में सरेंडर कर दिया।