• June 7, 2025 10:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाश गिरने का सिलसिला जारी, इस इलाके में दिया घटना को अंजाम …

Mar 20, 2023

सूरज- 7903735887 

जिले में लाश गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की अल सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में बदमाशों ने चार गोलियां दागकर युवक की हत्या कर दी। बदमाश, युवक को कॉल कर बताया कि उनकी मुर्गी फार्म पर बिजली गुल है। जिसके बाद युवक फार्म पर पहुंचा। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने सिर-गर्दन और सीने में चार गोलियां मार युवक की लाश गिरा दी। बदमाश मृतक का मोबाइल अपने साथ ले गया। मृतक स्व. नथुन यादव का 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार हैं।

वारदात की खबर पाकर सदर डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मौके से चार खोखा बरामद हुआ। घटना के कारणों पर सस्पेंस बना है। भाई मिथिलेश यादव ने अज्ञात को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। केस में घटना के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है।

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मृतक के भाई ने अज्ञात को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें घटना के कारणों का जिक्र नहीं है। पुलिस सभी संभावनाओं पर घटना की जांच कर रही है।