• November 20, 2025 7:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस के इस कार्य की हर जगह हो रही चर्चा ,जानें मामला….

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2023

राज- 7903735887 

आमलोग हर दिन पुलिस की छवि पर सवाल उठाते हैं। खाकी पर कभी कार्रवाई में मनमानी तो कभी घूस का आरोप लगता है। ईमानदारी से ड्यूटी करने पर भी उसमें खामियां ढूंढ़ी जाती है। ऐसे माहौल में कैमूर के एक पर्यटक राजगीर पुलिस की खूब सराहना करते देख गए।

दरअसल, कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांदीपुर निवासी रंजीत कुमार राजगीर भ्रमण पर आए थे। ब्रह्मकुंड परिसर में उनका बैग गुम हो गया। बैग में 11 हजार नगदी व सोने का जेवर था। पर्यटक ने इसकी सूचना को पुलिस को दी।

पुलिस घटना पर संजीदगी दिखाते हुए बैग की तलाश करनी शुरू कर दी। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद बैग को कुंड क्षेत्र से बरामद कर उसे पर्यटक के सुपुर्द कर दिया गया। बैग में नगदी-जेवर सुरक्षित था। जिसे देख पर्यटक ने राजगीर पुलिस की कार्यशैली की खूब सराहना की।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि बैग को बरामद कर उसे पर्यटक के हवाले कर दिया गया। पुलिस हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने का प्रयास करती है। जिसमें कभी आलोचना तो कभी शाबाशी मिलती है।