• November 20, 2025 7:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खौफनाक: कत्ल ऐसा कि शव के टुकड़े देख सिहर गई पुलिस, जानें कातिल कौन…

ByReporter Pranay Raj

Mar 19, 2023

राज- 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत पुरंदरपुर गांव में रविवार को खौफनाक वारदात सामने आई। नशेड़ी पति कुल्हाड़ी से पत्नी के अनेकों टुकड़े कर ठिकाना लगा दिया था। ग्रामीणों को मानव अंग मिलने पर वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पाकर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद व थानाध्यक्ष स्वराज कुमार दलबल के साथ पहुंच गए। खोजबीन में महिला का कुल 6 अंग बरामद हुआ। जिसमें दो पैर, एक हाथ, कुचला सिर व कुछ अन्य अंग शामिल हैं। बरामद अंगों में ज्यादात्तर हडि्डयां थी। अंदेशा है कि मांस कुत्तों ने नोंच खाया।

मृतका की पहचान नीतीश कुमार की 35 वर्षीया पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई। महिला 13 मार्च से लापता थी। मायके के परिजन की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। कुचले सिर व अन्य अंगों से परिजनों ने उसकी पहचान की। शव मिलने की खबर पाकर पति गांव से फरार हो गया।
मृतका को भाई नहीं है। पति की नजर ससुराल की संपत्ति पर थी। इसी कारण वारात को अंजाम देने का आरोप मायके के परिजन लगा रहे हैं। श्वान दस्ता व एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजेगी।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पति द्वारा पत्नी की हत्या कर शव को छत-विछत कर फेंकने की घटना हुई है। हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जमा करने में जुटी है।