• June 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरों ने चाकू घोंप गार्ड को मार डाला, वारदात के बाद बवाल…

ByReporter Pranay Raj

Mar 16, 2023

सूरज – 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के घोराही गांव के समीप बुधवार की रात चोरी के विरोध करने पर बदमाशों ने सड़क निर्माण कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन के गार्ड की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। अगली सुबह परिजन व ग्रामीणों को घटना की भनक लगी। जिसके बाद लोगों ने खूब बवाल किया। कंपनी कर्मियों पर शव गायब करने का आरोप आक्रोशितों ने हाथापाई भी की। हंगामा बढ़ने की सूचना पाकर राजगीर एसडीओ अनिता कुमारी, डीएसपी प्रदीप कुमार व तीन थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। मृतक मरकट्‌टा गांव निवासी गनौरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार हैं।

बवाल के बाद कंपनी ने आश्रित को 1.20 लाख का मुआवजा चेक दिया। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक दिया। तब घंटों बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश सरिया चोरी करने आया था। जिसे गार्ड ने पहचान लिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से चोरों ने गार्ड को बेरहमी से मार डाला। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के विरोध पर बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। पत्नी बेबी देवी ने अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज कराया है।