• June 7, 2025 4:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली इंटर छात्र की लाश, जानें घटना…

Mar 16, 2023

राज- 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत गौस नगर गांव में गुरुवार को इंटर के छात्र की लाश गमछे के फंदे पर लटकी मिली। घटना को खुदकुशी बताया जा रहा है। हालांकि, कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक सुरेंद्र केवट का 20 वर्षीय पुत्र राहुल केवट है।

गांव के लोगों ने बताया कि युवक पटना में रहकर इंटर में पढ़ाई करता था। सुबह में गांव लौटा था। उसकी मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। पिता पटना जिला के बाढ़ में रहकर सब्जी बेचते हैं। युवक घर में अकेला था। गमछे के फंदा पर लटकर उसने खुदकुशी कर ली।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन घटना काे खुदकुशी बता रहे हैं। जांचोपरांत स्पष्ट होगा।