• November 20, 2025 8:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिर धड़ से अलग कर महिला की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Mar 14, 2023

सूरज- 7903735887 

जिले के एक थाना इलाके में सिर धड़ से अलग कर महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। चिकसौरा थाना पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार की रात भूतही नदी किनारे से दफन सिरकटी लाश बरामद की। कुछ देर बाद उसी गड्‌ढ़े से सिर भी बरामद कर लिया गया। मृतक 30 वर्षीया अज्ञात महिला है।

चिकसौरा थाना के दारोगा दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीण जब बकरी चराने नदी किनारे गए हुए थे तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने को दी। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जब खेत की खुदाई की गई तो मिट्टी के अंदर दफन सिरकटी महिला का शव बरामद किया गया। कुछ देर बाद उसी गड्‌ढ़े से शव भी मिला।

थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि दो-तीन दिन पूर्व हत्या कर शव को नदी किनारे दफन किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।