• November 20, 2025 8:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस कार्यशैली पर सवाल: बैंक कर्मी को गोली मार 2.90 लाख की लूट …..

ByReporter Pranay Raj

Mar 14, 2023

राज- 7903735887 

इन दिनों पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। जिले में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाएं हो रही है। 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की लाशें गिरा दी गईं। इसके अलावा मंगलवार की सरमेशाम रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय हॉल्ट के समीप अपराधियों ने बुलंद हौसले का परिचय देते हुए बैंक कर्मी को गोली मार उनसे 2.90 लाख रुपए की लूट कर ली।

जख्मी नवादा जिला के पकरीबरावां निवासी बंधन बैंक कर्मी मुकेश कुमार को इलाज के लिए रहुई अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली कर्मी के बांए हाथ में लगी है।

जख्मी ने बताया कि रामचंद्रपुर की शाखा से रुपया लेकर वह बाइक से रहुई शाखा जा रहे थे। उसी दौरान सोहसराय हॉल्ट के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद गोली मार उनसे रुपया लूटकर बिहारशरीफ की ओर फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अस्पताल ले जाया गया। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।