• November 20, 2025 8:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षा सेवक की फंदे पर मिली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 13, 2023

आशीष – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत करियावां गांव में सोमवार को शिक्षा सेवक रामानंद मांझी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। ग्रामीणों की मानें तो शिक्षा सेवक शराब सेवन करते थे। उनकी पत्नी शिव चर्चा में पड़ोसी के घर गई थीं। उसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।

मृतक को तीन पुत्र एक विवाहिता पुत्री है। वह जैतपुर में शिक्षा सेवक का काम करते थे। मुखिया शैलेंद्र यादव ने कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ परिवार को दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।