• November 20, 2025 8:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बड़ी दरगाह उपद्रव: थाना पहुंच गिरफ्तारी की मांग, जानें कौन-कौन बना आरोपी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 11, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ला में शुक्रवार को बदमाशों ने उपद्रव किया था। रोड़ेबाजी-फायरिंग करते हुए घरों में बदमाशों ने तोड़फोड़ किया था। अंधाधुंध हुई फायरिंग में एक महिला बालबाल बची थी। पिलेट की चिंगारी से महिला जख्मी हुईं।

शबे-बारात के दिन कटरापर निवासी युवक की बाइक से एक बच्चा जख्मी हो गया था। जिसके बाद दो पक्षों में विवाद हुआ था। बुद्धिजीवियों की पहल पर इस मामले में सुलह हो गया। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया।

शनिवार को उपद्रव मामले में दोनों पक्षों में अलग-अलग केस दर्ज कराया। एक पक्ष से बब्लू व दूसरे पक्ष से अख्तर ने प्राथमिकी कराई। जिसमें कुल 18 आरोपित हैं। आरोपियों वार्ड पार्षद अरफा खातून का पुत्र भी शामिल है।

सुबह में वार्ड पार्षद संग बड़ी दरगाह की दर्जनों महिला थाना पहुंची। घटना को पुलिस की लापरवाही बताते हुए महिलाओं ने मो. अख्तर के गिरफ्तारी की मांग की। वार्ड पार्षद ने बताया कि उनके पुत्र के साथ गलत हुआ तो उसकी जिम्मेवार पुलिस होगी।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बब्लू और अख्तर ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें 18 आरोपित हैं। वार्ड पार्षद के पुत्र को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।