• November 20, 2025 8:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- तीन बच्चों की मां की हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 9, 2023

आशीष – 7903735887 

खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूल बिगहा गांव में गुरुवार की सुबह पति ने पिटाई कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका अरुण बिंद की 26 वर्षीया पत्नी सरिता देवी चार बच्चोंे की मां हैं। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस पति को गिरफ्तार कर ली। घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।

बरदाहा गांव निवासी मृतका के पिता बालम बिंद ने बताया कि होली की रात दंपती में घरेलू विवाद हुआ था। अगली सुबह पति फिर से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान बेरहमी से पिटाई कर बेटी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने कॉल कर उन्हें घटना की सूचना दी। खुदागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू विवाद में घटना हुई। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।