• June 13, 2026 10:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होली में घर आए युवक की गोली मार गिराई लाश, जानें वारदात

ByReporter Pranay Raj

Mar 9, 2023

सूरज- 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के पिलीच गांव में होली की रात बदमाशों ने गोली मारकर जेसीबी चालक की लाश गिरा दी। अगली सुबह परबलपुर मार्ग किनारे युवक की लाश मिलने से हत्या का खुलासा हुआ। मृतक स्व. अरुण सिंह का 26 वर्षीय विक्रम सिंह है। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। युवक शेखपुरा में रहकर जेसीबी मशीन चलाता था। होली के मौके पर दाे दिन पहले वह गांव आया था। रात 11 बजे वह घर से निकला जिसके बाद अगली सुबह उसकी लाश मिली। बदमाशों ने पीठ में गोलियां मार उसकी हत्या की।
थानाध्यक्ष रमण कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।