• November 20, 2025 8:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मिसफायर के बाद युवक के पेट में घोंप दी चाकू, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2023

राज- 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के लच्छू बिगहा रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने युवक को चाकू घोंप जख्मी कर दिया। इसके पहले बदमाशों ने पिस्टल से गोली मारने का प्रयास किया। मिसफायर होने पर चाकू घोंपा। वारदात के बाद दो बदमाश फरार हो गया।
जख्मी मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद के पुत्र शबनम कुमार को इलाज के लिए चंडी के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। युवक खेत देखने जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
जख्मी ने बताया कि वह खेत जा रहा था। उसी दौरान दो बदमाशों ने रोक लिया। मोबाइल में फोटाे दिखाया। जो मेरे बड़े भाई का था। दूसरा फोटो दिखाकर बोला कि ये तो तुम हो। इसके बाद कमर से पिस्टल निकाल ट्रिगर दबा दिया। मिस फायर होने के बाद चाकू से जख्मी कर बदमाश भाग गया। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।