• November 20, 2025 8:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑनलाइन गेम ले रहा जान: पेड़ के सहारे लटकी मिली लाश…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2023

राज – 7903735887 

ऑनलाइन गेम खेलकर रुपया कमाने में युवा जान गंवाने लगे हैं। इस तरह का ताजा मामला नगर थाना इलाके में सामने आया। गुरुवार को पुलिस रेलवे स्टेशन के समीप सामने आया। जहां से पेड़े के सहारे फंदे पर लटकी युवक की लाश बरामद हुई। 20 लाख कर्ज नहीं लौटाने पर युवक की हत्या कर, शव को पेड़ के सहारे फंदे पर लटका दिया। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक की पहचान नईसराय निवासी विजय कुमार यादव के 28 वर्षीय पुत्र आदित्य धनराज उर्फ रवि कुमार के रूप में की गई। युवक की जेब से उसका मोबाइल मिला। मृतक के पिता होमगार्ड जवान हैं। उनकी तैनाती समाहरणालय में है।

परिजन ऑनलाइन गेम के चक्कर में लिए गए लाखों का कर्ज नहीं लौटाने के कारण, उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है। परिजन अलग-अलग बयान दे रहे हैं। बड़ी बहन बबिता कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने में भाई पर 20 लाख रुपया कर्ज हो गया है। कर्ज नहीं लौटाने पर दोस्तों ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद वह चार लाख रुपया लौटाकर किसी तरह जान बचाया। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने भूमि का एक प्लॉट बेचा था। पुत्र बिक्री का 15 लाख रुपया घर से चोरी कर अपने दोस्तों को दे दिया। इसके बाद भी उसके दोस्त उससे एक लाख रुपया की मांग कर रहे थे। शाम में किसी का कॉल आने के बाद वह 50 हजार रुपया लेकर वह घर से निकला। जिसके बाद नहीं लौटा। परिवार के लोग हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे है। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।