• February 24, 2026 10:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार तस्कारी का अनोखा तरीका : पुलिस न पकड़े करता था यह काम , जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस गुप्त सूचना पर रात में मोहद्दीपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्रवाई अरुण रविदास के घर की गई। दीवार में बने तहखाना से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, खोखा, पुलिस की एक सेट वर्दी व हथियार निर्माण का ढेरो उपकरण बरामद हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा।

डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि तस्कर हथियार निर्माण कर उसे पुलिस की वर्दी पहन सप्लाई करता था। ताकि किसी को उस पर संदेह न हो सके। गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी की। घर की दीवार में एक तहखाना बना था। जिसे हथियार बरामद हुआ। फरार की तलाश में पुलिस जुटी है।