• February 25, 2026 12:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार के साथ धराए युवक की बांधकर पिटाई, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 11, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में रविवार को एक बदमाश को भीड़ हथियार के साथ पकड़ ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाश को रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, बदमाश का एक सहयोगी फरार हो गया।

भूमि विवाद में बदमाश हथियार के साथ अप्रिय घटना की मंशा से गांव पहुंचा था। लोगों ने बताया कि बच्चू सिंह और अनूज यादव के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी खुन्नस में एक पक्ष ने बदमाशों को बुलाया था। ग्रामीणों की नजर बदमाश पर पड़ गई। जिसके बाद खदेड़कर एक को पकड़ लिया गया। जिसकी जमकर धुनाई की गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर ली। घटना का वीडियो भी इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बदमाश को पकड़ा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।