• November 20, 2025 7:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सूमो की तलाशी लेने पर मिला प्रतिबंधित सामान, गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Nov 16, 2022

सूरज – 7903735887

राजगीर थाना पुलिस बुधवार को जरादेवी मंदिर के समीप झारखंड से मुजफ्फरपुर जा रही सूमो गोल्ड की तलाशी ली तो हैरान रह गई। वाहन पर शराब खेप लोड थी। शराब जब्त करने के साथ पुलिस चालक को गिरफ्तार कर ली। शराब झारखंड से मजफ्फरपुर जा रही थी।
वाहन पर 36 कार्टन में 1132 बोतल शराब लोड थी। गिरफ्तार चालक मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के हसनचक बैगरा गांव निवासी दिनेश राम का पुत्र रवि कुमार है।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में सूमो से 342 लीटर शराब की बरामदगी हुई। खेप झारखंड से मुजफ्फरपुर जा रही थी। चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस सप्लायर की तलाश में जुट गई है।