• June 7, 2025 9:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हुआ सही अनुसंधान तो खुले चौंकाने वाले राज , जानें मामला …..

Sep 15, 2022

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सात अप्रैल को थाना में कोर्ट परिवाद के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया गया था। महिला अनिल चौहान की 25 वर्षीया पत्नी चांदो देवी उर्फ चंचुल कुमारी है। महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के पिता मोहम्मदपुर-बेलदरिया गांव के शौखी चौहान ने दामाद समेत आठ लोगों को आरोपित बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। अनुसंधान में पता चला कि महिला की हत्या नहीं हुई है। वह राजस्थान में रह रही है। उसने बीकानेर में गणेश गहलौत से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर पिंकी गहलौत रख लिया है। उसे बीकानेर से बरामद किया गया। उसने बताया कि ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर भाग गयी थी। न्यायालय में बयान देकर उसने गणेश गहलौत के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट के आदेश पर उसे बीकानेर जाने की इजाजत दी गयी है।